गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, का विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान जारी

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत माँ भगवती कालेज ऑफ फार्मेसी, लखनऊ उ0प्र0 के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 78 खण्ड वांड़मय साहित्य की स्थापना की गयी। ज्ञान यज्ञ अभियान के अंतर्गत यह 286वां वांग्मय साहित्य स्थापित किया गया है।
यह वाङ्मय साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर के सक्रिय कार्यकर्ता ओम गुप्ता एवं वंदना गुप्ता ने संस्थान के पुस्तकालय को भेंट किया। साथ-साथ सभी उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को भी एक-एक ‘‘सफल जीवन की दिशा धारा’’ नामक पाकेट बुक भेंट की गयी। वाङ्मय दानदाता ओम गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पूर्वजों की आत्मोन्नति उच्चस्तरीय कार्य है ज्ञान यज्ञ, आज मुझे यह कृत्य करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘‘ज्ञान यज्ञ ही युग धर्म है, इस पुनीत कार्य में सभी जागृत आत्माओं को आगे आना चाहिए’’। इस अवसर पर उदय भान सिंह भदौरिया, ओम गुप्ता, वंदना गुप्ता, हर्ष ओम गुप्ता, संस्थान के प्रबन्ध निदेशक राजेश यादव एवं निदेशक डॉ आरबी यादव सहित संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times