-सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को संचालित होगी ईएनटी ओपीडी

सेहत टाइम्स
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ (SGPGIMS), के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में अब प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को नियमित ईएनटी (ENT) बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाएँ संचालित की जा रही हैं। कान, नाक एवं गला (ENT) विभाग में डॉ. मोहम्मद आकिब ने असिस्टेंट प्रोफेसर (Otorhinolaryngology) के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है, जो एपेक्स ट्राॅमा सेंटर में अपनी सेवायें दे रहे हैं।
संस्थान द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि ओपीडी में अनेक प्रकार के रोगों एवं आपात ट्रॉमा संबंधी समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार उपलब्ध है। इनमें 1. कान, नाक एवं गले के सभी सामान्य एवं जटिल रोग 2. सड़क दुर्घटना एवं अन्य चोटों के कारण होने वाली श्रवण क्षमता में कमी (Trauma-induced Hearing Loss) 3. चेहरे की नस का पक्षाघात (Trauma-induced Facial Nerve Palsy) 4. नाक या कान से मस्तिष्कमेरु द्रव्य (CSF) का मिश्रण (CSF Leak) 5. गर्दन की चोट (Neck Injury) 6. कान-नाक-गले की ट्रॉमा संबंधी चोटों का मूल्यांकन एवं उपचार 7. नाक, साइनस, कान एवं गले से संबंधित रोगों की एंडोस्कोपिक एवं शल्य चिकित्सा संबंधी सेवाएँ शामिल हैं।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times