-टीम भावना के साथ काम करने का दिया भरोसा

सेहत टाइम्स
लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ के कार्यकारिणी सदस्य व चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के संयोजक डॉ शाश्वत विद्याधर को अब लखनऊ नर्सिंग होम ओनर्स एसोसिएशन LNHA की एग्जीक्यूटिव कमेटी का मेम्बर चुना गया है। डॉ विद्याधर पूर्व में आईएमए लखनऊ के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता भी रह चुके हैं।
जारी विज्ञप्ति में डॉ विद्याधर ने बताया कि लखनऊ नर्सिंग होम ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव 19 जुलाई को हुआ था, सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नयी टीम का शपथ ग्रहण समारोह 8 अगस्त को सम्पन्न हुआ। निराला नगर स्थित कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता रत्नेश चन्द्रा ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।
विज्ञप्ति के अनुसार सेंट मैरी हॉस्पिटल लक्ष्मणगंज निकट बुलाकी अड्डा के प्रबंधक, वरिष्ठ फिजीशियन, पैथोलॉजिस्ट, डॉयबिटोलोजिस्ट डॉ शाश्वत विद्याधर ने सभी सदस्यों का उन पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी टीम भावना के साथ नर्सिंग होम संचालकों के हितों की रक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा समाज तक उसके लाभ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगी एवं सरकार तक अपनी बात पहुंचाने में सहयोग करेगी। उन्होंने सदस्यों द्वारा व्यक्त विश्वास और समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि समस्त पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से वह पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times