Thursday , April 2 2026

नैतिक शिक्षा प्रदान करता है वांग्‍मय साहित्‍य : उमानंद शर्मा

-गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 380वें सेट की स्‍थापना

-महाराणा प्रताप स्कूल ऑफ फार्मेसी, गौरा, मोहनलालगंज लखनऊ के केन्द्रीय पुस्तकालय में की गयी स्‍थापना

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों के वांग्‍मय साहित्‍य सेट की स्‍थापना अभियान के अन्तर्गत 380वें सेट की स्‍थापना ‘‘महाराणा प्रताप स्कूल ऑफ फार्मेसी, गौरा, मोहनलालगंज लखनऊ’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में की गयी। यह साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ के सक्रि‍य कार्यकर्ता जितेन्द्र सिंह ने अपने पूर्वजों की स्मृति में भेंट की तथा अभियान के मुख्‍य संयोजक उमानंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।


इस अवसर पर उमानंद शर्मा ने कहा कि जीवन का आधार नैतिक शिक्षा है और ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है। इस अवसर पर वीके श्रीवास्तव (पूर्व ई.एन.सी., पीडब्‍ल्‍यूडी. उ.प्र.), ऊषा सिंह तथा विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष पाठक ने भी अपने विचार रखे, संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. अनूप सरवैया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।  

इस अवसर पर संस्था के कैम्पस निदेशक शरद कुमार गुप्ता, प्रशांत भट्ट, एकेडमिक हेड दिलीप वर्मा एवं स्वाती सिंह सहित छात्र-छात्रायें, संकाय सदस्य मौजूद रहे।