Friday , March 29 2024

डेंगू जैसी बीमारियों से बचने की कुंजी है रोकथाम : डॉ डीके गुप्‍ता

‘मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री’ की शुरुआत की डाबर ओडोमॉस ने

लखनऊ। “रोकथाम डेंगू जैसी बीमारियों से बचने की कुंजी है। मानसून के साथ मच्छर भी आते है, इसलिए बच्चों के साथ-साथ ऑफिस जाने वालों के लिए बाहरी सुरक्षा की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना महत्वपूर्ण है। भारत को डेंगूमुक्त बनाने का अभियान इसी दिशा में एक पहल है और मुझे इस पहल से जुड़ कर बहुत खुशी है।

 

यह बात राजधानी लखनऊ के डॉ डीके  गुप्ता ने आज यहां गोमती नगर स्थित प्रेरणा गर्ल्‍स स्‍कूल में डाबर ओडोमॉस द्वारा शुरू किये गये अभियान के तहत आयोजित जागरूकता गोष्‍ठी में कही। भारत को डेंगू मुक्त बनाने के अपने मिशन पर आगे बढ़ते हुए डाबर ओडोमॉस ने आज लखनऊ में अपनी मेगा मुहिम पहल मेकिंग इंडिया डेंगू फ्री की शुरुआत की। इस पहल के तहत, पूरे भारत में लोगो के बीच 10 लाख से अधिक ओडोमॉस वितरित किए जा रहे हैं।

 

आज लखनऊ में इस पहल की शुरुआत करते हुए, डाबर ने शहर के प्रेरणा गर्ल्स स्कूल के 1,000 से अधिक बच्चों के बीच एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस सत्र में डॉ डीके गुप्‍ता ने छात्रों, शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता को डेंगू के मच्छरों से प्रभावी रोकथाम के बारे में बताया।

 

इस मौके पर उपस्थित ब्यास आनन्द, हेड-कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस, डाबर इंडिया लिमिटेड ने बताया कि डाबर ओडोमॉस देशभर में 10 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचेगा, उन्हें मच्छरों के काटने से बचाव के बारे में शिक्षित करेगा और डेंगू पैदा करने वाले मच्छरों से खुद को बचाने के लिए ओडोमॉस मच्छर भगाने वाली क्रीम के निःशुल्क नमूने वितरित करेगा। यह अभियान देशभर के स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों को भी जागरूक करेगा। उन्‍होंने कहा, “एक ब्रांड के रूप में, ओडोमॉस लोगों को डेंगू और अन्य घातक मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित रखने की दिशा में काम कर रहा है। इस मिशन पर आगे बढ़ते हुए, हमने इस सामाजिक पहल को जनजागरूकता बनाने और मच्छरों के काटने से बचाने में मदद करने के लिए उठाया है। हाल के वर्षों में डेंगू के मामलों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और डेंगू के फैलने में जागरूकता की कमी एक महत्वपूर्ण कारण है। यह जरूरत है कि निवारक उपायों के बारे में जागरूकता फैलाई जाए और लोगों को डेंगू से बचाने में मदद की जाए।