Sunday , July 26 2026

प्रकृति भारती के बैनर तले सेंट मैरी हॉस्पिटल ने भी लगाया नि:शुल्‍क शिविर

-मोहनलाल गंज क्षेत्र में आयोजित शिविर में 70 से ज्‍यादा मरीजों को देखा

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। प्रकृति भारती के तत्‍वावधान में भौरेश्‍वर सेवा यात्रा चिकित्‍सा शिविर के क्रम में मोहनलाल गंज क्षेत्र के 32 गांवों में रविवार को नि:शुल्‍क शिविरों का आयोजन किया गया।

चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ भाजपा लखनऊ के अध्‍यक्ष व प्रकृति भारती के सदस्‍य सेंट मैरी हॉस्पिटल लखनऊ व प्रीमियर डायग्नोस्टिक सेंटर के सहसंचालक पैथोलॉजिस्‍ट व जनरल फि‍जीशियन डॉ शाश्वत विद्याधर ने भी रघुनाथखेड़ा ग्राम में नि:शुल्क शिविर लगाया। डॉ शाश्वत विद्याधर ने विद्यालय न खुले होने पर पेड़ के नीचे कैंप लगाया। उन्होंने लगभग 70 से ज्‍यादा मरीजों को देखकर उन्‍हें परामर्श व दवायें दीं।