-अजंता हॉस्पिटल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया विश्व आईवीएफ दिवस

सेहत टाइम्स
लखनऊ। अजंता हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर में विश्व आईवीएफ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसमें चिकित्सकों, एम्ब्रियोलॉजिस्ट, स्टाफ, आईवीएफ से गर्भधारण कर चुकी महिलाओं एवं दंपतियों ने भाग लिया।
अस्पताल द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस अवसर पर अजंता आईवीएफ सेंटर की निदेशक एवं प्रमुख डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि बांझपन एक उपचार योग्य चिकित्सीय समस्या है। समय पर जांच, आधुनिक आईवीएफ तकनीकों और विशेषज्ञ उपचार से हजारों परिवारों को मातृत्व-पितृत्व का सुख मिला है। प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल खन्ना ने कहा कि विश्व आईवीएफ दिवस का उद्देश्य बांझपन से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक संकोच को दूर करना तथा दंपतियों को समय पर विशेषज्ञ सलाह लेने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आईवीएफ उपचार से गर्भधारण कर चुके दंपतियों की सहभागिता रही। उन्होंने अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए और अन्य दंपतियों को आशा एवं विश्वास का संदेश दिया।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times