Thursday , May 14 2026

बाल निकुंज इंग्लिश स्‍कूल में स्‍थापित किया गया ऋषि वांग्‍मय साहित्‍य

-स्‍थापना अभियान के तहत 385वां सेट किया गया स्‍थापित

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, सेक्टर-ए, अलीगंज, सीतापुर रोड लखनऊ‘‘ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 385वाँ ऋषि वांग्मय साहित्‍य की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। ऋषि साहित्‍य की स्‍थापना से 1100 छात्र-छात्रायें लाभान्वित होंगे।

यह साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ के सक्रि‍य कार्यकर्ता हंसजी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया तथा उमानंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वांग्‍मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘नैतिक शिक्षा जीवन का आधार है, ऋषि साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है।’’  इस अवसर पर संस्थान के प्रबन्ध निदेशक एचएन जायसवाल, वरिष्‍ठ पत्रकार शम्भूशरण वर्मा ने भी विचार रखे। प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर संकाय सदस्य, छात्र-छात्रायें मौजूद थे।