Thursday , May 14 2026

प्रो अजय सिंह बाल चिकित्‍सा एवं स्‍नातकोत्‍तर शैक्षणिक संस्‍थान, नोएडा के निदेशक नियुक्‍त

-वर्तमान में केजीएमयू के पीडियाट्रिक ऑर्थोपैडिक विभाग के एचओडी के रूप में दे रहे हैं सेवाएं

डॉ अजय सिंह


सेहत टाइम्‍स
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने केजीएमयू के पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ अजय सिंह को नोएडा स्थित बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान का निदेशक नियुक्त किया है।


प्रमुख सचिव द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि डॉ अजय सिंह की निदेशक पद पर नियुक्ति 5 साल अथवा 70 वर्ष की आयु (जो पहले हो) होने तक मानी जाएगी।


निदेशक पद पर नियुक्ति होने पर डॉ अजय सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अपनी प्रतिक्रिया में डॉ अजय ने शासन से मिली नयी जिम्‍मेदारी के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस नियुक्ति से मुझे बड़े पैमाने पर समुदाय की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्‍होंने कहा कि संस्थान को एक और ऊंचाई पर ले जाने के लिए मैं पूरा प्रयास करूंगा।