Tuesday , May 12 2026

केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया नर्सेज डे समारोह

-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नर्सिंग ऑफिसर्स को किया गया पुरस्कृत

सेहत टाइम्स
लखनऊ। केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग में नर्सेज डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ऋषि सेठी एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

डी.एन.एस. एवं ए.एन.एस. प्रीथा, अंजुला, खुशबू तथा फैज अहमद खान ने कार्यक्रम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नर्सिंग ऑफिसर सुंदरम, अरविंद, हेम सिंह एवं श्वेता मिश्रा को “नर्सिंग सुपरहीरो” सम्मान से नवाजा गया। वहीं नर्सिंग ऑफिसर सुष्मिता को विशेष योगदान के लिए विभागाध्यक्ष द्वारा विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. शरद चंद्र, डॉ. गौरव चौधरी, डॉ. मोनिका भंडारी एवं डॉ. अक्षय प्रधान ने मरीजों की देखभाल में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की।

इस अवसर पर वंदना दुबे, संगीता सिंह, रेनू वर्मा, प्रवीण, आशिमा, श्वेता सहित कई नर्सिंग ऑफिसर्स एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।