Friday , April 19 2024

मिस्‍टर और मिस यूनिफेस्‍ट का खिताब निखिल और सौम्‍यता को

-यूनिटी पीजी एंड लॉ कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिक महोत्‍सव सम्‍पन्‍न

लखनऊ। यहां राजधानी के यूनिटी पी0 जी0 एण्ड लॉ कॉलेज का  दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव यूनिफेस्ट 2020 का रविवार 19 जनवरी को सम्‍पन्‍न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप मे मिस रतीशा बजाज शामिल हुईं। रैंप शो और फेट का सभी आमंत्रित अतिथियों ने आनंद उठाया। रैंप शो में मिस्‍टर यूनिफेस्ट का खिताब निखिल कुमार सिंह (बी0एड0) तथा मिस यूनिफेस्ट का खिताब सौम्यता सेठ (बी0एड0) को मिला।

सभी मेधावी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत न्यायमूर्ति डी के उपाध्याय, न्यायमूर्ति शबीहुल हसनैन, न्यायमूर्ति डी0के0 अरोरा, न्यायमूर्ति राजन रॉय द्वारा किया गया। जिसमें लॉ ऑनर्स टॉपर मारिया फातिमा, बेस्ट स्टुडेंट ऑफ लॉ आनर्स कीर्ति मौर्या, लॉ त्रिवर्षीय टॉपर सनोबर किदवई, बेस्ट स्टुडेंट ऑफ लॉ त्रिवर्षीय नीतिन सिंह, बी0बी0ए0 टॉपर अम्बरीन फातिमा, बेस्ट स्टूडेंट ऑफ बी0बी0ए0 अज़रा वसी, बीएड टॉपर सना रईस और नंदनी भारती, बेस्ट स्टूडेंट ऑफ बी0एड0 अस्करी हुसैन, बी0कॉम0 टॉपर) पूजा बिसवास, बेस्ट स्टुडेंट ऑफ बी0कॉम0 सालमीन खान, बी0टी0सी0 टॉपर समृद्धि वर्मा, बेस्ट स्टूडेंट ऑफ बी0टी0सी0 संजय वर्मा तथा फुल अटेन्डेन्स एवं बेस्ट स्टूडेंट ऑफ कॉलेज मारिया फातिमा को पुरस्‍कृत किया गया।

इसके अतिरिक्त कॉलेज के नॉन-टीचिंग स्टाफ में सय्यद सिराज अली मिर्ज़ा को बेस्ट स्टाफ का पुरस्कार मिला। डॉ ताहिरा अख्तर की पुस्तक ’’मैकरो इकोनोमिक्स’’ का विमोचन न्यायमूर्ति डी0 के0 उपाध्याय, न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति इम्तियाज मुर्तजा के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन न्यायमूर्ति इम्तियाज मुर्तजा, कॉलेज की वाइस चेयरपर्सन समीना इम्तियाज, कॉलेज के सचिव मुर्तजा हसनैन खान, संयुक्त सचिव सुमाना जफर, कॉलेज की मुख्य संयोजक समीना जावेद, ट्रेजरार, यूनिटी टेक्निकल इंस्टीट्यूट सोसाइटी नदीम मुर्तजा, संयोजक असमा जावेद तथा प्रबन्ध समिति की सदस्य नाज़िया मुर्तजा, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में यूनीफेस्ट -2020 की संयोजक डॉ ताहिरा अख्तर द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।