Tuesday , February 24 2026

राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में मीरजापुर, जालौन, वाराणसी और गोरखपुर ने बाजी मारी

-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में दिये पुरस्कार

सेहत टाइम्स

लखनऊ। जल संक्षरण और जल संचय के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति रंग लायी है, और उत्तर प्रदेश के नाम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यहां के चार जिलों ने छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में अपना नाम दर्ज कराया है।

छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में देश भर में जिलों की कैटेगरी में उत्तर क्षेत्र में मीरजापुर ने प्रथम स्थान हासिल किया है, दूसरे नम्बर पर जालौन तथा तीसरे नम्बर पर वाराणसी रहा है।

इसके अलावा जल संचय जन भागीदारी केटेगरी में देश के टॉप 10 नगर निगमों में गोरखपुर नगर निगम को तीसरा पुरस्कार मिला है। इस पुरस्कार को गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने ग्रहण किया। सभी पुरस्कार 18 नवम्बर को नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किये।