-भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने की ब्रजेश पाठक से मुलाकात

सेहत टाइम्स
लखनऊ। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने आज 14 नवंबर को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके आवास पर सुबह मुलाकात की गयी, प्रतिनिधि मंडल ने भारतीय मजदूर संघ से स्वास्थ्य विभाग में जुड़े संगठनों एनएमएम, एंबुलेंस, आशा, कोविड कार्मिकों से सम्बंधित मांगों को लेकर उपमुख्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कार्मिकों की मांगों एवं समस्याओं के संबंध में सौंप गए ज्ञापन में समान कार्य समान वेतन बीमा का लाभ कोविड-19 के अस्थाई कार्मिकों का समायोजन, स्थानांतरण, आउटसोर्स कार्मिकों का DHS/SHS में समायोजन संबंधी मांगों का जिक्र किया गया है।
प्रतिनिधि मंडल में भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम, प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय तथा संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय शामिल रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times