Friday , March 29 2024

नैतिक शिक्षा के पीरियड में दिया जायेगा वांग्‍मय साहित्‍य का ज्ञान

-दयानंद इण्टर कॉलेज के पुस्‍तकालय में स्‍थापित हुआ वांग्‍मय साहित्‍य

विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 335वां सेट स्‍थापित

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत दयानंद इण्टर कॉलेज, सेक्टर-9, इन्दिरा नगर लखनऊ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का वांग्मय साहित्य स्थापित किया गया।

ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत यह 335वां सेट स्‍थापित किया गया है।  यह वांग्‍मय साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर के सक्रिय कार्यकर्ता जे0पी0 सिंह एवं सावित्री सिंह ने अपनी पुत्री स्व. अनुराधा सिंह की स्मृति में संस्थान के पुस्तकालय को भेंट किया।
ऊषा सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की। इस अवसर पर वांग्‍मय साहित्‍य स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने वांग्‍मय साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है, इसमें सभी को भागीदारी करना चाहिये।

इस अवसर पर डॉ.नरेन्द्र देव ने छात्र-छात्राओं को निरोगी जीवन के ऋषि सूत्र दिये एवं दयानंद ग्रुप के निदेशक राम उजागर शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक पीरियड नैतिक शिक्षा का चलाया जायेगा जिसमें ऋषि साहित्य की जानकारी दी जायेगी साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि ऋषि साहित्य जीवन दर्शन है। संस्थान की प्रधानाचार्य लक्ष्मी शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
   
इस अवसर पर अनिल भटनागर, ऊषा सिंह, ए.के. श्रीवास्तव,  अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, उदय भान सिंह भदौरिया सहित शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें भी मौजूद थे।