Sunday , November 8 2026

आईएमए और केजीएमयू के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

-राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी में आयोजित किया गया शिविर

सेहत टाइम्स

लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ एवं केजीएमयू के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन 12 जुलाई को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी में किया गया।

आईएमए लखनऊ की अध्यक्ष डॉ सरिता सिंह व सचिव डॉ संजय सक्सेना द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि शिविर का उद्घाटन अध्यक्ष आई एम ए लखनऊ की डॉ सरिता सिंह ने किया। शिविर में हाईजीन एवं डेंटल चेकअप किया गया जिसमें वहां की छात्राओं का 150 लोगों का चेकअप हुआ।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि ​शिविर में केजीएमयू के डॉक्टरों ने भाग लिया और हाईजीन एवं डेंटल संबंधित बीमारियों के बारे में विस्तार से बताते हुए परीक्षण कर उसके उपचार बताये।