-हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने इंदिरा नगर में मनाया होली मिलन समारोह

सेहत टाइम्स
लखनऊ । इंदिरा नगर में सामाजिक समरसता, तथा समाज सेवी सम्मान समारोह हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ लखनऊ जिले के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित किया गया। होली मिलन भव्य रूप से मनाते हुए विभिन्न समाज सेवियों का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने का प्रयास भी किया गया। मंच पर अवध क्षेत्र प्रभारी सचिन शुक्ला , संपर्क प्रमुख शिवम , जिला अध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता RSS के (नेपाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश) के विमर्श कार्यकारणी सदस्य आशुतोष मंच पर उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता अमित, तेजा शुक्ला, आकाश अवस्थी, मयंक, ब्रजेश दीक्षित, कार्यक्रम आयोजक सूरज, रोहित पाल, जितेंद्र दुबे तथा महिला प्रकोष्ठ से निभा, अंबालिका रावत आदि कार्यक्रम में सम्मिलित थे। इंदिरा नगर के समाज सेवी संगठन के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया । इस कार्यक्रम से समाज में काफी ऊर्जा आई ।
जिला अध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने कार्यक्रम के आयोजन करता सूरज को सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times