Monday , June 15 2026

गायत्री ज्ञान मंदिर का वांग्‍मय साहित्‍य स्‍थापना अभियान जारी, 390वां सेट स्‍थापित

-रेस आईएएस कोचिंग में स्‍थापित किया गया वांग्‍मय साहित्‍य

सेहत टाइम्‍स 

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘रेस आई.ए.एस. कोचिंग, शाखा इन्दिरा नगर, लखनऊ,‘‘ के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 390वां ऋषि वांग्मय साहित्‍य की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट की वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. नरेन्द्र देव एवं सरोज देव ने भेंट किया। वांग्‍मय साहित्‍य स्‍थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने सभागार में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं को अखण्‍ड ज्‍योति पत्रिका (अंग्रेजी एवं हिन्दी संस्करण) भेंट की।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषियों का सद्साहित्य मनुष्य को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है’’। इस अवसर पर वी.के. श्रीवास्तव ने अपने विचार रखे तथा केन्द्र की हेड नेहा कपिल ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।

इस अवसर पर ऊषा सिंह, संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश शुक्ला, प्रबन्ध निदेशक लोली शुक्ला, तरुण शर्मा, सान्वी शुक्ला सहित संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।