Friday , April 19 2024

विधायक मुकेश शर्मा की प्रथम विकास निधि से 1.17 करोड़ के कार्यों का शिलान्‍यास

-ब्रजेश पाठक, डॉ दिनेश शर्मा, पंकज सिंह, डॉ नीरज बोरा, डॉ शाश्‍वत विद्याधर सहित अनेक पदाधिकारी हुए शामिल

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्‍यक्ष सदस्‍य विधान परिषद मुकेश शर्मा की प्रथम निधि के विधान मंडल के विकास कार्यों का शिलान्‍यास क्राइस्‍ट चर्च कॉलेज हजरतगंज चौराहे पर रविवार को सम्‍पन्‍न हुआ।  इसके तहत विकास निधि से 1.17 करोड़ लागत से 13 विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। मुकेश शर्मा ने पहली विकास निधि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम समर्पित की।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व नोएडा से विधायक पंकज सिंह, पूर्व नगर विकास मंत्री व विधायक आशुतोष टंडन, विधायक डॉ नीरज बोरा की उपस्थिति के साथ ही दिवाकर त्रिपाठी, भाजपा लखनऊ महानगर महामंत्रीगण त्रिलोक अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, सुनील यादव, रामअवतार कनौजिया, चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ से संयोजक डॉ शाश्वत विद्याधर, नगर कार्यकारिणी सदस्य डॉ चंद्रमा मनु, पश्चिम विधान सभा प्रभारी डॉ मो. इरशाद, पश्चिम विधान सभा सदस्य डॉ कुलभूषण शुक्ला व भाजपा लखनऊ महानगर के अन्य पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

विधायक निधि से हजरतगंज बेलदारी लेन, केसरी खेड़ा, सदरौना, तकरोही, केशव नगर, आशुतोष नगर, नरपत खेड़ा पारा आदि इलाकों में सड़कें बनेंगी और इंटरलॉकिंग का काम होगा।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह शिलान्यास नगर निकाय चुनाव में तड़के का काम करेगा। डॉ दिनेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह ने भी एमएलसी के प्रयासों को सराहा। मुकेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने 104 किमी लंबी रिंग रोड, 19 पुल मंजूर कराए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.