Monday , March 10 2025

आउटसोर्सिंग कर्मियों के समायोजन के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया

-सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रितेश मल्ल ने योगी आदित्यनाथ से मिलकर जताया आभार

सेहत टाइम्स

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रितेश मल्ल ने सेवाप्रदाता के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे लाखों कर्मचारियों (श्रमिकों) को उनके हित-लाभ को ध्यान में रखते हुए निगम बनाकर उसमें सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को समायोजित करने के निर्णय करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

रितेश मल्ल ने शनिवार 8 मार्च को मुख्यमंत्री से भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री मल्ल ने कहा है कि कर्मचारियों को उनके ई०पी०एफ०/ई०एस०आई० जैसी कार्मिकों के अंशदान का ससमय सुनिश्चित कराये जाने एवं उनके सभी लाभों को ससमय उपलब्ध कराये जाने का विचार निगम के माध्यम से दिलाये जाने का विचार रखा गया है एवं पिछड़े, दलितों, शोषित, वंचितों, आर्थिक रूप से कमजोरों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गयी है जो सराहनीय है।

उन्होंने यह भी कहा है कि कर्मचारियों (श्रमिकों) पर एजेन्सी द्वारा दिये जा रहे मानदेय पर सर्विस चार्ज 4.5% एवं जी०एस०टी० 18% की वेतन पर अवैध कटौती को रोक लगाने की बात कही गयी है। साथ ही न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के तहत नई दर निर्धारित कर श्रमिकों के खाते में 16 हजार दिये जाने की बात कही गयी है।

इसके अतिरिक्त अर्द्धकुशल, कुशल, उच्च कुशल श्रेणी के सभी कर्मचारियों (श्रमिकों) की मजदूरी अधिनियम दर बढ़ाये जाने की बात कही गयी है जिससे प्रदेश के विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग से लगभ 6 लाख कर्मचारियों में खुशी की लहर है। साथ ही 6 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से जुड़े परिवार के सदस्य (लगभग 24 लाख) आच्छादित होगें जिससे उनका परिवार आर्थिक रूप से मजबूत होगा उनके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेगें।

उन्होंने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (श्रम प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश का प्रत्येक श्रमिक आपके द्वारा आउटसोर्सिंग (श्रमिकों) के हित लाभ में किये गये ऐतिहासिक निर्णय के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार ज्ञापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.