Thursday , April 2 2026

रेस आईएएस कोचिंग में हुई वांग्‍मय साहित्‍य के 357वें सेट की स्‍थापना

-कोचिंग पढ़ने वाले 300 विद्यार्थियों को मिलेगा साहित्‍य का लाभ

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 357वां वांग्‍मय  साहित्‍य के सेट की स्थापना ‘रेस आई.ए.एस. कोचिंग आलमबाग शाखा लखनऊ’’ में की गयी।

यह साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के सक्रि‍य सदस्य, मधु अग्रवाल ने भेंट किया। साथ-साथ छात्र-छात्राओं को शिक्षक-शिक्षिकाओं को अखण्ड ज्योति पत्रिका (हिन्दी/अंग्रेजी) भेंट की। 300 छात्र-छात्राओं को एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को ऋषि साहित्य स्वाध्याय का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर वांग्‍मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि साहित्य मानवीय मूल्य व्यवसायिक नैतिकता की शिक्षा प्रदान करता है। डॉ. नरेन्द्र देव ने निरोगी जीवन जीने के ऋषि सूत्र दिये एवं शाखा प्रमुख निशा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर गायत्री परिवार के उमानन्द शर्मा, डॉ. नरेन्द्र देव, अनिल भटनागर संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश शुक्ला एवं प्रबन्ध निदेशक  लोली शुक्ला, शाखा प्रमुख निशा सिंह सहित छात्र-छात्रायें शिक्षक-शिक्षिकायें आदि मौजूद थे।