द्विवर्षीय अधिवेशन सम्पन्न

लखनऊ। राजकीय नर्सेज संघ का द्विवर्षीय अधिवेशन आज बलरामपुर अस्पताल में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में द्विवार्षिक चुनाव भी संपन्न हुए।
महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि इस चुनाव में रानी वर्मा को अध्यक्ष तथा अशोक कुमार को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र बहादुर सिंह को चुना गया।
राजेंद्र शुक्ला, सुमित्रा पाण्डेय, राकेश कुमार शर्मा, सरली भंडारी, शशिप्रभा सिंह को उपाध्यक्ष, राम गोपाल सिंह, मंजू सिंह, राधारानी वर्मा, शालिनी भटनागर, हृदया नारायण राजा को संयुक्त सचिव तथा महेन्द्र नाथ श्रीवास्तव को ऑडिटर चुना गया है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times