Thursday , May 14 2026

डॉ संजीव मिश्रा अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय के कुलपति नियु‍क्‍त

-1982 बैच के जॉर्जियन हैं डॉ संजीव मिश्रा, वर्तमान में निदेशक एम्‍स जोधपुर के रूप में तैनात

डॉ संजीव मिश्रा

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। जोधपुर, राजस्‍थान स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) के निदेशक डॉ संजीव मिश्रा को लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्‍सा विश्‍वविद्यालय का कुलपति नियुक्‍त किया गया है। उनकी नियुक्ति वर्तमान कुलपति डॉ एके सिंह के स्‍थान पर हुई है।

विश्‍वविद्यालय की कुलाधिपति व राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा डॉ संजीव की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की गयी है। ज्ञात हो डॉ संजीव मिश्रा यहां स्थित केजीएमयू (तत्‍कालीन केजीएमसी) के जॉर्जियन हैं। उन्‍होंने एमबीबीएस और एमएस दोनों केजीएमसी से ही किया है।