-भाजपा मुख्यालय पर महापौर सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में पार्टी का पटका पहनाकर करायी गयी घर वापसी

सेहत टाइम्स
लखनऊ। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं…यहां कोई भी व्यक्ति विधायक, सांसद इसलिए नहीं बनता कि वह किसी विशेष का बेटा है। वह इसलिए बनता है क्योंकि वह मां भारती की सेवा कर रहा है,और इसीलिए हम कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी हमारी मां है…
यह उद्गार भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता रह चुके निवर्तमान पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने भाजपा से निलंबन समाप्ति के बाद भाजपा में वापसी के मौके पर व्यक्त कियेे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा भाजपा का पटका पहनाकर दिलीप श्रीवास्तव की घर वापसी करायी गयी।

ज्ञात हो बीते 1 मई को दिलीप श्रीवास्तव को भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। भाजपा लखनऊ के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु की उपस्थिति में दिलीप श्रीवास्तव की घर वापसी करवाई गई।
दिलीप श्रीवास्तव अपने 600 समर्थकों के साथ गाडि़यों का काफिला लेकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times