Wednesday , April 24 2024

108 कुंडीय देवयज्ञ के साथ डीएवी कॉलेज का शताब्‍दी समारोह प्रारम्‍भ

-मुख्‍य अतिथि उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक बने यज्ञ के मुख्‍य यजमान

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। डीएवी कॉलेज लखनऊ के शताब्दी समारोह 2022-23 का शुभारम्भ 23 दिसम्‍बर को 108 कुण्डीय देवयज्ञ के साथ हुआ। देवयज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाग लिया। तत्पश्चात शताब्दी समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रबन्धक मनमोहन तिवारी के साथ उपप्राचार्य प्रो0 राजीव कुमार त्रिपाठी एवं प्रो0 संजय तिवारी ने उप मुख्‍यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह,  पूर्व विधायक सुरेश तिवारी का स्वागत करते हुए ओ३म् प्रतीक चिन्ह्, भगवान कृष्ण की प्रतिमा एवं पुष्पमाला से अभिनंदन प्रबंधक मनमोहन तिवारी ने किया। अवनीश कुमार सिंह ने 100 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और शताब्दी समारोह का शुभारंभ 108 कुण्डीय देवयज्ञ अनुष्ठान से किये जाने की भूरि-भूरि प्रशसा की। विषिष्ट अतिथि सुरेश तिवारी ने अपना विद्यार्थी जीवन याद करते हुए महाविद्यालय के शताब्दी समारोह के अवसर पर महाविद्यालय के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका का संकल्प लिया।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक मनमोहन तिवारी ने अपने भावुक उद्बोधन में अपने पिता, चाचा एवं पितामह द्वारा कॉलेज के विकास में किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके संकल्पों एवं अधूरे कार्यों को पूर्ण करने और इन शैक्षणिक संस्थाओं के विकास के लिए मैंने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। इस अवसर पर आर्य वीरांगनाओं ने व्यायाम कला, योग कला, तलवार कला एवं लेजिम की धुन पर वंदेमातरम् गीत प्रस्तुत किया। आचार्य रवीन्द्र, प्रियंका शास्त्री एवं कविता सहगल ने भजन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य, कर्मचारी, छात्राओं के साथ लुआक्टा अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, पूर्व आचार्य संग्राम सिंह चौहान, विजयमित्र द्विवेदी, सभासद रजनीश गुप्ता, विजय कुमार आईएएस, संदीप शुक्ल, डा शिखा शुक्ल, पुष्पा तिवारी, डॉ राम विशाल त्रिपाठी, प्रो0 केके पाण्डेय, प्रो राजीव त्रिपाठी, प्रो सुधीर शुक्ल, प्रो संजय तिवारी, आचार्य दीपक, भजन सम्राट रवीन्द्र, बीएन ओझा, देवेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, विपुल त्रिपाठी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजन डॉ सत्यकाम आर्य ने और संचालन डा0 अंजनी कुमार मिश्र पूर्व प्राचार्य ने किया। कार्यक्रम समापन के बाद प्रसाद स्वरूप भोजन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्राचार्य प्रो0 सुधांशु सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.