Sunday , October 27 2024

नये मुख्य सचिव को दी बधाई, अपनी समस्याएं भी बतायीं

-संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने की नये मुख्य सचिव से मुलाकात

सेहत टाइम्स

लखनऊ। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने आज 8 जुलाई को नये मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वर्तमान में ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की।

यह जानकारी देते हुए संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि इनमें प्रमुख मुद्दे स्थानांतरण, वेतन विसंगति, कोविड कर्मचारियों का समायोजन, नियमित नियुक्ति में वरीयता, बीसीजी टेक्नीशियन का समायोजन और सेवा प्रदाता कंपनी से कार्यरत कर्मचारियों का जिला स्वास्थ्य समिति से समायोजन शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री रामनिवास, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता, प्रदेश संयोजक सुनैना अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, राष्ट्रीय उप महामंत्री संजय यादव, संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री योगेश उपाध्याय तथा लखनऊ से विजय मौर्य और लालजी गुप्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.