Wednesday , July 15 2026

केएसएसएससीआई में अब मुफ्त मिलेगा तीन टाइम घर का बना खाना

-संस्थान का श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन के साथ एमओयू हस्ताक्षरित

सेहत टाइम्स

लखनऊ। कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, (केएसएसएससीआई) लखनऊ एवं “श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन, लखनऊ” के बीच आज एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग के तहत संस्थान में भर्ती कैंसर मरीजों के तीमारदारों को प्रतिदिन घर का बना ताजा, पौष्टिक एवं स्वच्छ नाश्ता निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस नई पहल के साथ अब संस्थान में मरीजों के तीमारदारों को प्रतिदिन तीनों समय (नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं रात्रि भोजन) निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

एम.ओ.यू पर संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी.भट्ट एवं श्रीमद कमल कल्याण फाउंडेशन के प्रेसिडेंट राजेश गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। प्रो. भट्ट ने इस पहल को मरीजों एवं उनके परिजनों के समग्र सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए फाउंडेशन के मानवीय योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर प्रो. विजेंद्र कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता, डॉ. वरुण विजय, डॉ. आयुष लोहिया, डॉ. गीतिका पंत, फाउंडेशन के सेक्रेटरी श्री आर.के. श्रीवास्तव सहित संस्थान एवं फाउंडेशन के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।