Thursday , February 26 2026

वरिष्‍ठ होम्‍योपैथिक फार्मासिस्‍ट की सेवानिवृत्ति पर समारोहपूर्वक विदाई

-उप्र राजकीय होम्‍योपैथिक फार्मेसिस्‍ट सेवा संघ ने आयोजित किया समारोह  

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। लखनऊ जनपद में तैनात वरिष्‍ठ होम्‍योपैथिक फार्मासिस्‍ट त्रिभुवन लाल को आज 31 जुलाई को सेवानिवृत्‍त होने पर उप्र राजकीय होम्‍योपैथिक फार्मेसिस्‍ट सेवा संघ जिला शाखा लखनऊ द्वारा  समारोहपूर्वक विदाई दी गयी।

यह जानकारी देते हुए सचिव अरविन्‍द कुमार ने बताया कि जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित समारोह में मुख्‍य अतिथि मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक डॉ चेतना त्रिपाठी एवं विशिष्‍ट अतिथि जिला होम्‍योपैथिक अधिकारी डॉ विमला रावत रहीं। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता संघ के जिलाध्‍यक्ष संतोष कुमार रावत ने की।

सचिव अरविन्‍द कुमार द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में कोषाध्‍यक्ष पंकज कुमार सिंह, उपाध्‍यक्ष नीलम त्रिपाठी, सम्‍प्रेक्षक विवेक मिश्रा, पूर्व महासचिव राजेश कुमार एवं संरक्षक अनिल कुमार सिंह ने अपने विचार व्‍यक्‍त किये।