Thursday , May 14 2026

इस्तीफा देकर मैंने तो सिर्फ परम्परा निभायी : प्रो.संदीप तिवारी

प्रो. संदीप तिवारी

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के अंतर्गत ट्रॉमा सेंटर टू के प्रभारी डॉ संदीप तिवारी ने प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रो. संदीप ने आज 15 अप्रैल को नये कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट को अपना इस्तीफा सौंपा, बताया जाता है कि कुलपति ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है और फिलहाल उनसे पद पर बने रहने को कहा है।
प्रो. संदीप तिवारी के इस्तीफे की खबर फैलते ही तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। केजीएमयू के गलियारों में इसे नये वीसी द्वारा किये गये बदलाव के रूप में देखा जाने लगा। इस विषय में जब प्रो. संदीप तिवारी से बात की गयी तो उन्होंने स्पष्टï किया कि इस्तीफा देने के पीछे कोई खास बात नहीं है। उनका स्पष्टï कहना था कि यह परम्परा के तहत आता है कि जब कोई बदलाव होता है तो ऐसे प्रशासनिक पदों पर बैठे लोगों को इस्तीफा दे देना चाहिये। बस मैंने उसी परम्परा का निर्वहन किया है, इसमें आश्चर्यजनक कुछ नहीं है।