Friday , June 19 2026

समर विहार कॉलोनी का सौंदर्यीकरण

-सड़क के दोनों ओर टाइल्‍स लगाने का कार्य प्रारम्‍भ

लखनऊ। समर विहार कॉलोनी आलमबाग लखनऊ में सब्जी मंडी की ओर से जाने वाली पहली सड़क के दोनों ओर टाइल्स लगाने के कार्य विधिवत पूजा के साथ प्रारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में समर विहार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह ऐबट, क्षेत्र के पार्षद गिरीश मिश्रा एवं बड़ी संख्या में कॉलोनी के निवासियों ने सहभागिता की। कृपाल सिंह ऐबट ने बताया कि विगत 5 वर्षों में विशेषतः जब से गिरीश मिश्रा इस क्षेत्र के सभासद चुने गये हैं कॉलोनी के विकास और सुंदरता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। चौड़ी और सुंदर सड़कें, दर्शनीय पार्क, पर्याप्त लाइट्स, अनवरत पानी सप्लाई के अतिरिक्त कॉलोनी में पी एन जी पाइपलाइन भी डाल दी गयी है।

उन्‍होंने कहा कि कॉलोनी के अंदर बिछी हुई बहुत सी सड़कों के किनारे टाइल्स लगाने का कार्य पूरा हो गया है और बची हुई सड़कों के किनारे टाइल्स लगवाने के लिए गिरीश मिश्रा प्रयासरत हैं। गिरीश मिश्रा के प्रयत्नों से ही लगभग तीन वर्ष पहले नगर निगम लखनऊ ने समर विहार कॉलोनी को अधिग्रहित कर लिया है। उपस्थित जन समूह द्वारा पार्षद के प्रति आभार प्रदर्शन के उपरान्त कार्यक्रम समाप्त हुआ।