Thursday , February 12 2026

एसजीपीजीआई में 859 करोड़ से शीघ्र होगी 500 बेड वाले चतुर्थक स्वास्थ्य सेवा केंद्र की स्थापना

-कार्डियक, न्यूरो, रीनल सहित कई प्रकार की बीमारियों के उपचार की व्यवस्था होगी क्वाटर्नरी हेल्थ केयर चिकित्सा केंद्र में

सेहत टाइम्स

लखनऊ। विश्व की सबसे उच्च एवं अत्यधिक विशिष्ट स्तर की चतुर्थक स्वास्थ्य सेवा (Quaternary Health-Care) को अब भारत में उपलब्ध कराने के लिए यहां संजय गांधी पीजीआई में शीघ्र ही 500-बिस्तरों वाले क्वाटर्नरी हेल्थ केयर चिकित्सा केंद्र की स्थापना का कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ किया जायेगा। इस केंद्र के लिए भवन निर्माण और उपकरणों के लिए इस वर्ष के बजट में 859 करोड़ रुपयों का आवंटन योगी सरकार द्वारा किया गया है, इसमें 359 करोड़ रुपये भवन निर्माण और शेष 500 करोड़ रुपये मशीनों और सज्जा/उपकरण और संयंत्र के मद में आवंटित किये गये हैं।

ज्ञात हो बीते दिसम्बर 2025 माह में एसजीपीजीआई के स्थापना दिवस समारोह के मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंच से दिये अपने भाषण में एसजीपीजीआई के विजन पर मुहर लगाते हुए संस्थान को चतुर्थक स्वास्थ्य सेवा (Quaternary Health-Care) केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की थी। उन्होंने कहा था कि एसजीपीजीआई अब तृतीयक (tertiary) स्तर से भी आगे बढ़कर उच्चतम और सबसे उन्नत स्तर की चिकित्सा सेवा प्रदान करेगा।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का 2026-27 वित्तीय वर्ष का बजट पेश हो चुका है। इस बजट में संजय गाँधी पी जी आई को वृहत निर्माण कार्य के लिए 359 करोड़ और उपकरण व संयंत्र के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है, संस्थान की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इन 859 करोड़ रुपयों का उपयोग क्वाटर्नरी हेल्थ केयर चिकित्सा केंद्र तैयार करने के लिए किया जायेगा।

ज्ञात हो क्वाटर्नरी हेल्थ केयर चिकित्सा सेवाओं का सबसे उच्च एवं अत्यधिक विशिष्ट स्तर है, जो अत्याधुनिक तकनीक, उच्चस्तरीय विशेषज्ञता तथा व्यापक बहुविषयक सेवाओं से युक्त उन्नत चिकित्सा संस्थानों में प्रदान किया जाता है। अभी तक ये सुविधाएं गिने-चुने भारतीयों को विदेश जाकर ही मिल पा रही थीं। एसजीपीजीआई में प्रारम्भ होने वाला चतुर्थक स्वास्थ्य सेवा केंद्र सबसे गंभीर और जटिल रोगियों के लिए अंतिम रेफरल केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

संस्थान का कहना है कि एसजीपीजीआई में क्वाटर्नरी हेल्थ केयर की इस पहल के अंतर्गत एक ही 500-बिस्तरों वाले अत्याधुनिक समेकित केंद्र में कार्डियक साइंसेज़, न्यूरोसाइंसेज़, रीनल साइंसेज़, गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल एवं हेपैटिक
क्वाटर्नरी हेल्थ केयर चिकित्सा सेवाओं का सबसे उच्च एवं अत्यधिक विशिष्ट स्तर है, जो अत्याधुनिक तकनीक, उच्चस्तरीय विशेषज्ञता तथा व्यापक बहुविषयक सेवाओं से युक्त उन्नत चिकित्सा संस्थानों में प्रदान किया जाता है।