Friday , November 27 2026

मूवमेंट डिसऑर्डर से संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज न करें

-विश्व मूवमेंट डिसऑर्डर दिवस पर आरएमएलआई में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RMLIMS), लखनऊ के न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा 26 नवंबर 2026 को विश्व मूवमेंट डिसऑर्डर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह तथा डॉ. दिनकर कुलश्रेष्ठ और सीनियर रेजिडेंट ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मूवमेंट डिसऑर्डर (गतिशीलता संबंधी तंत्रिका विकारों) के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा इन बीमारियों के लक्षणों, समय पर पहचान और उचित उपचार के महत्व को समझाना था।

इस अवसर पर न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ अजय कुमार सिंह और प्रोफेसर डॉक्टर दिनकर कुलश्रेष्ठ ने मूवमेंट डिसऑर्डर से संबंधित रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम के माध्यम से समाज में यह संदेश दिया गया कि मूवमेंट डिसऑर्डर से संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार लेना आवश्यक है।