-1 जनवरी, 2016 के बाद से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को मिलेगा नये निर्णय का लाभ

सेहत टाइम्स
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ के शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शासन ने केजीएमयू के शिक्षकों को दिनांक 01.01.2016 से एसजीपीजीआई के शिक्षकों के समान अधिवर्षता आयु 65 वर्ष पर सेवानिवृत्तिक लाभ अनुमन्य कराये जाने का निर्णय लिया है।
संयुक्त सचिव की ओर से 14.09.2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि सम्यक विचारोपरांत शासन के कार्यालय ज्ञाप संख्या-335/71-2-2019-के0जी0एम0यू0- 02/2018, दिनांक 19.07.2019 के बिन्दु (6) सेवानिवृत्ति/मृत्यु ग्रेच्युटी के उपबिन्दु (II) में उल्लिखित व्यवस्था संशोधित करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि के०जी०एम०यू० के संकाय सदस्यों के दिनांक 01.01.2016 के पश्चात 65 वर्ष की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए अथवा मृत संकाय सदस्यों के ऐसे प्रकरण जिनमें अधिवर्षता आयु राज्य सरकार द्वारा लिये गये नीतिगत निर्णय के अधीन 65 वर्ष की गयी है तथा जिनमें अधिवर्षता आयु का विवरण ‘विकल्प’ के रूप में उपलब्ध नहीं है, सामान्य रूप से अधिवर्षता आयु पर सेवानिवृत्ति पर अनुमन्य सेवा नैवृत्तिक लाभ अनुमन्य रहेंगे बशर्ते इस संबंध में कोई अन्यथा निर्णय न लिया गया हो।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times