-प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश की नयी कार्यकारिणी ने शपथ लेकर पदभार संभाला

सेहत टाइम्स
लखनऊ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तर प्रदेश PMS Association UP के चुनाव में बागपत के डॉ यशवीर सिंह ने अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की है जबकि महामंत्री पद पर लखनऊ के डॉ शरद वैश्य को जीत मिली है।अध्यक्ष महामंत्री समेत 10 पदों पर हुए चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया।
संघ की राज्य चुनाव समिति के सचिव डॉ गयासुद्दीन खान ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि 26 जून 2026 को मतगणना का कार्य संपन्न हुआ जबकि 22 जून 2026 को मतदान हुआ था। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर कुल 7 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें निर्वाचित हुए डॉ यशवीर सिंह के अलावा दूसरे नंबर पर प्रतापगढ़ के डॉ राजीव कुमार त्रिपाठी को 888 मत मिले।
उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष मुख्यालय के पद पर डॉ मोहित कुमार सिंह लखनऊ को 2950 मत और दूसरे नंबर पर लखनऊ के डॉ दीपक कुमार सिंह को 1337 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष सामान्य के तीन पदों पर डॉ क्षेत्रपाल यादव बस्ती 2305 मत, डॉ जगमोहन हापुड़ को 1939 मत तथा डॉ यशवर्धन कानपुर नगर को 1650 मत मिले। उपाध्यक्ष महिला के पद पर लखनऊ की डॉ प्रीति सिंह ने 2280 मत पाकर विजय हासिल की, जबकि दूसरे नंबर पर बुलंदशहर की डॉ चैतन्या अशोक को 1161 मत मिले।
महामंत्री पद पर निर्वाचित डॉ शरद वैश्य लखनऊ को 1457 मत तथा दूसरे नंबर पर डॉ संजय कुमार चंदौली को 1230 मत प्राप्त हुए। अपर महामंत्री पद पर जौनपुर के डॉक्टर विशाल सिंह यादव निर्वाचित हुए जबकि दूसरे नंबर पर सीतापुर के डॉ धीरज मिश्रा को 998 मत प्राप्त हुए।

वित्त सचिव के पद पर बुलंदशहर के डॉ प्रवीण कुमार विजयी हुए, दूसरे नंबर पर प्रतापगढ़ के डॉ मनोज कुमार कनौजिया को 836 मत प्राप्त हुए। संपादक के पद पर मिर्जापुर के डॉ मोहम्मद जमील अनवर ने 1510 मत पाकर विजय हासिल की जबकि दूसरे नंबर पर बलिया की डॉँ पूजा सिंह को 1067 मत प्राप्त हुए।
जीते हुए सभी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण करा दी गई है। जानकारी में आया है की कुल 4300 वोट पड़े इनमें 13 वोट नोटा में भी डाले गए। ज्ञात हो नोटा का विकल्प वे मतदाता चुनते हैं जो चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से किसी को भी वोट नहीं देना चाहते हैं।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times