Thursday , April 2 2026

7 जनवरी तक एसीपी व अन्य मांगों पर कार्यवाही न हुई तो आंदोलन करेगा राजकीय नर्सेज संघ

-महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ ने दिया एक-दो दिन में ही हो जायेगी कार्यवाही

सेहत टाइम्स

लखनऊ। राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश ने कहा है कि ए.सी.पी. एवं अन्य मांगों के संबंध में 7 जनवरी 2026 तक सकारात्मक कार्यवाही नहीं की गयी तो संघ आंदोलन का रास्ता अपनायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। जिस पर महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि आज से लेकर कल तक कार्यवाही हो जायेगी।

यह जानकारी देते हुए महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि महामंत्री के नेतृत्व में आज 29 दिसम्बर को एक प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ, उत्तर प्रदेश, डॉ. आर.पी. एस. सुमन से भेंट कर ए.सी.पी. एवं अन्य मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि यदि 7 जनवरी 2026 तक ए.सी.पी. एवं अन्य मांगों पर सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया, तो बाध्य होकर राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश द्वारा आंदोलन का मार्ग अपनाया जाएगा।

अशोक कुमार ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में महामत्री अशोक कुमार ने कोषाध्यक्ष गीतांशु वर्मा, संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य स्मिता मौर्य के साथ महानिदेशक के समक्ष अपनी बात रखी।