-इप्सेफ ने किया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह
सेहत टाइम्स
लखनऊ। इप्सेफ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि शासन के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित करें कि कर्मचारी संगठनों से पंगा लेने के बजाय सार्थक निर्णय करें। संवाहीनता से भावी चुनावों में एन.डी.ए. सरकार को भारी नुकसान होगा। आज तक शासन/विभागाध्यक्ष ने किसी संगठन के साथ बैठक नहीं की है।
इण्डियन पब्लिक सर्विस इम्प्लाईज फेडरेशन के अध्यक्ष वी0पी0 मिश्र ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आग्रह किया है कि संवादहीनता पर रोक लगाकर आपसी बातचीत करके समस्याओं का हल निकालें। शासन एवं कर्मचारी संगठन के बीच संवाद बन्द हो गया है, क्योंकि संघों के अध्यक्ष/महामंत्री के सचिवालय प्रवेश पत्र जारी नहीं किये जा रहे है। मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों के सचिवालय पास कार्मिक विभाग के द्वारा सचिवालय प्रशासन विभाग को नहीं भेजा जा रहे है। जिससे इस वर्ष के पास नहीं बन पा रहे है।

श्री मिश्र ने कहा है कि मुख्यमंत्री स्वयं एक के बाद एक बैठक करके कर्मचारियों/शिक्षकों की समस्याओं का समाधान निकालें वरना बड़े आन्दोलन आगे भी बढ़ते जायेंगे। उसे एन.डी.ए. सरकार के लिए नुकसानदायक साबित होगा।
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ स्वयं बैठक आयोजित करके सद्भाव का वातावरण बनायें, जिससे आन्दोलन की स्थिति उत्पन्न न हो, वरना भविष्य में बड़ा आन्दोलन होगा।

