-संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने आयोजित की मतदाता जागरूकता गोष्ठी

सेहत टाइम्स
लखनऊ। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारणी द्वारा डॉ अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में आज 7 अप्रैल को जिला चिकित्सालय रायबरेली में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में संपूर्ण प्रदेश के विभिन्न जनपदों से संगठन के पदाधिकारी उपस्थित हुए प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल गुप्ता ने गोष्ठी में उपस्थित सभी सदस्यों को मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने और लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा बनने तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया।
गोष्ठी में डॉक्टर सौरभ शर्मा, डॉक्टर रुचि सिंह, नीरज मौर्य, राजेंद्र तिवारी, संतोष पाण्डेय, प्रदीप यादव, अभयानंद, महेंद्र बहादुर, डॉक्टर आनंद त्रिपाठी, डॉ बी एन पाल, अजय प्रकाश तिवारी, अटल कुमार राय, दिनेश सिंह, विमल सिंह, शिव मोहन, कामतानाथ, राजकुमार, पूनम पाल, आशीष, संदीप तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times