Tuesday , March 17 2026

डॉ अनिता भटनागर जैन की दो पुस्‍तकों के ब्रेल व ऑडियो संस्‍करण का विमोचन

-केंद्रीय मंत्री वीरेन्‍द्र सिंह ने की दिल्ली की बुलबुलऔर कुछ करोगे क्याकी सराहना

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। दृष्टिबाधित दिव्‍यांग जनों के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी व वर्तमान में नेशनल बुक ट्रस्‍ट, भारत सरकार की ट्रस्‍टी डॉ अनि‍ता भटनागर जैन की लिखी दो पुस्‍तकों ‘दिल्ली की बुलबुल’ और ‘कुछ करोगे क्या’ के ऑडियो व ब्रेल संस्‍करणों का विमोचन केंद्रीय दिव्‍यांगजन सशक्तिकरण,  सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंत्री वीरेंद्र सिंह, द्वारा किया गया।

यह जानकारी देते हुए डॉ जैन ने बताया है कि ऑडियो संस्करण मेँ कथा वाचन और साउंड इफैक्ट्स डॉ जैन द्वारा स्वयं दिये गए हैं, तथा ऑडियो और ब्रेल संस्करण राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान,( NIEPVD) देहरादून के सौजन्य से तैयार हुए हैं। उन्‍होंने बताया कि मंत्री द्वारा ऑडियो कहानियां सुनी गईं और इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि  नैतिकता और पर्यावरण पर आधारित कहानियां दृष्टिबाधित दिव्यांग जनों के लिए मनोरंजक व ज्ञानवर्धक होंगी। ज्ञात हो डॉ अनिता भटनागर जैन की कहानियां अब 14 भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिस में फ्रेंच भी सम्मिलित है। इन्हें बाल साहित्य के अनेक पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।  ऑडियो पुस्तकें ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जहां से इन्‍हें फ्री डाउनलोड किया जा सकता है।

पुस्‍तकों के लिंक

http://niepvdlib.co.in/books/DILLI_KI_BULBUL.zip

http://niepvdlib.co.in/books/KUCH_KAROGE_KYA.zip