Sunday , July 26 2026

पूर्वजों की स्‍मृति में भेंट किया वांग्‍मय साहित्‍य

-शिव प्रताप संस्कृत महाविद्यालय चारबाग में स्‍थापित हुआ 368वां सेट

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत स्‍थापित किये जा रहे वांग्‍मय साहित्‍य के तहत 368वां सेट शिव प्रताप संस्कृत महाविद्यालय चारबाग स्टेशन रोड छितवापुर लखनऊ के केन्द्रीय पुस्तकालय में स्‍थापित किया गया।

गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 368वां ऋषि वांग्‍मय साहित्‍य की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न उत्‍साहपूर्वक हुआ। यह साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ के सक्रिय कार्यकर्ता  हंसजी ने अपने सम्मानित पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया। ऊषा सिंह ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वांग्‍मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि का सद्ज्ञान मनुष्य को नर से नारायण बना सकता है।  डॉ. नरेन्द्र देव ने निरोगी जीवन जीने के ऋषि सूत्र दिये,  ऊषा सिंह ने भी अपने विचार रखे, तथा प्राचार्य डॉ. विनोद मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन व्यक्त किया।