Thursday , April 2 2026

मोदी-योगी सरकारों की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के व्‍यक्ति को भी मिल रहा

-जयंती की पूर्व संध्‍या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्‍याय को दी श्रद्धांजलि

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। मैथि‍ली शरण गुप्त वार्ड जनसेवा केंद्र भूतनाथ इंदिरानगर लखनऊ में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की 105वी जयंती की पूर्वसंध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी।

इस मौके पर भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने एकात्म मानववाद के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है। दीन दयाल जी के सपनो को साकार प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी कर रहे है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा ने सभी को आत्म निर्भर भारत के लक्ष्य प्राप्ति के लिए संकल्प दिलाया।