-केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में टीबी पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

सेहत टाइम्स
लखनऊ। आगामी विश्व टी. बी. दिवस के शुरुआती पखवारे के उपलक्ष्य में आज 17 मार्च को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा कलाम सेंटर में मेडिकल छात्रों द्वारा टी. बी. बीमारी सम्बन्धी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा टी. बी. रोग से निदान एवं बचाव के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. विमला वेंकटेश ने बताया कि टी. बी.(तपेदिक) का मुख्य कारण माइक्रो बैक्टीरियम ट्यूबर क्लोसिस नामक जीवाणु है। जो हवा के जरिए फैलता है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में यह संक्रमण फैलने का अधिक खतरा रहता है। यह आमतौर पर फेफड़ों को प्रभावित करती है।
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पारुल जैन ने बताया कि टी. बी. से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि बच्चों को जन्म के तुरंत बाद बी. सी. जी. का टीका लगवाए, स्वच्छता रखें, पौष्टिक भोजन लें जिससे प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे एवम धूम्रपान का सेवन न करें।
इस अवसर पर प्रो.प्रशांत गुप्ता, प्रो.शीतल वर्मा, मेडिकल छात्र तथा विभागीय स्टाफ उपस्थित रहे। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की टी. बी. लैब में भी एक छोटे कार्यक्रम में डा. उर्मिला सिंह एवं डा. विजय कुमार ने स्टाफ से टी. बी.से बचाव की जानकारी दी।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times