Saturday , May 9 2026

स्वास्थ्य विभाग ने तीन अपर निदेशकों को प्रोन्नत कर बनाया निदेशक

-डॉ बृजेश कुमार सिंह चौहान पूर्व में रह चुके हैं बलरामपुर अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक

सेहत टाइम्स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अपर निदेशक स्तर के तीन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को अब निदेशक पद पर प्रोन्नत किया गया है।

8 मई 2026 को सचिव ऋतु माहेश्वरी द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के मुताबिक जिन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है उनमें डॉ योगेश प्रकाश अग्रवाल, डॉ राजीव कुमार गुप्ता और डॉ बृजेश कुमार सिंह चौहान शामिल हैं।

गौरतलब है कि डॉ बृजेश कुमार सिंह चौहान पहले लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल में अधीक्षक पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।