गायत्री ज्ञान मंदिर का वांग्मय साहित्य स्थापना अभियान निरंतर चल रहा
ॠषि साहित्य का 319वां सेट राष्ट्र भारती पब्लिक इण्टर कालेज में स्थापित

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान का कारवां निरंतर बढ़ रहा है। अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा के नेतृत्व में चल रहे अभियान के अन्तर्गत गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं0 श्री राम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 78 खण्डों का वांग्मय साहित्य की स्थापना की जा रही है, इसके तहत अलग-अलग संस्थानों में 78 खंडों के साहित्य का सेट स्थापित किया जाता है। इसके तहत 319वां सेट स्थापित किया गया।
उमानंद शर्मा ने बताया कि साहित्य का 319वां सेट राष्ट्र भारती पब्लिक इण्टर कालेज, कल्याणपुर, लखनऊ के केन्द्रीय पुस्तकालय में स्थापित किया गया। यह वाङ्मय साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर के सक्रिय कार्यकर्ता उदयभान सिंह ने अपनी धर्मपत्नी सरभा सिंह की स्मृति में संस्थान के पुस्तकालय में भेंट किया। इस मौके पर सभी छात्र-छात्राओं को युग निर्माण पत्रिका एवं शिक्षकों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की गयी।

इस अवसर पर वांग्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने वांग्मय साहित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान यज्ञ ही युग धर्म है, इसमें सभी को भागीदारी करने का प्रयास करना चाहिए। डॉ0 नरेन्द्र देव ने अपने सम्बोधन में छात्र-छात्राओं को निरोगी जीवन जीने के ऋषि सूत्र दिये, इस अवसर पर उदयभान सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। संस्था के प्रबन्धक शिखर शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर उमानंद शर्मा के साथ ही उदयभान सिंह, डॉ0 नरेन्द्र देव, अनिल भटनागर तथा उदयभान सिंह के परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त संस्थान के प्रबन्धक शिखर शुक्ला के साथ-साथ प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times