Monday , March 23 2026

सेवा, संवाद और समाधान, निरंतर मजबूत करता जनसेवा अभियान : डॉ. राजेश्वर सिंह

-कृष्णा नगर में आयोजित हुआ इस बार का साप्ताहिक शिविर ‘आपका विधायक आपके द्वार’

डॉ. राजेश्वर सिंह

सेहत टाइम्स

लखनऊ। जनता के बीच, जनता के द्वार इसी मूल भावना के साथ सरोजनीनगर के द्वितीय वार्ड, विष्णुलोक कॉलोनी (कृष्णा नगर) में साप्ताहिक ‘आपका विधायक आपके द्वार’ शिविर का सफल आयोजन किया गया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित यह शिविर जनसमस्याओं के समाधान, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक सहयोग का प्रभावी मंच बना।

शिविर के दौरान टीम राजेश्वर ने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। इस पहल का उद्देश्य केवल शिकायतें प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रत्येक समस्या के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए ठोस और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

शिविर के दौरान सड़क, नाली एवं नाला निर्माण, लैपटॉप, ओपन जिम, साइकिल वितरण, मंदिर जीर्णोद्धार, मोबाइल सहायता, शस्त्र लाइसेंस, गैस पाइपलाइन, सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग, पुलिस संबंधित विषय, सोलर हाईमास्ट, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, विद्युत पोल सहित कुल 43 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 3 मामलों का मौके पर ही समाधान कर प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सुरक्षा के संकल्प के तहत टेंडर पाम हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 108 वरिष्ठ नागरिकों की नेत्र जांच की गई एवं अन्य लोगों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया है, जबकि 3 वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेष सहयोग देने के लिए डॉ. राघवेंद्र तिवारी, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. अनन्या द्विवेदी, डॉ. प्रीती गुप्ता और डॉ. ज्योति द्विवेदी को माता पीतांबरा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इंटरमीडिएट के चार मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें अर्पिता अस्थाना (93%), हर्षिता मिश्रा (76.2%), प्रत्यूष शुक्ला (78%) और आरूष सिंह (75%) को साइकिल, घड़ी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे युवाओं में प्रेरणा और उत्साह का संचार हुआ।

युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 175वां बॉयज यूथ क्लब एवं 111वां गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इन क्लबों को क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम आदि खेल सामग्री प्रदान कर युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किया गया।

शिविर के दौरान मंडल अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री नीरज श्रीवास्तव, मंडल मंत्री प्रीतम सिंह, सोसायटी सचिव जेपी सिंह, बलवीर सिंह, संरक्षक संस्था एसके शुक्ला, बूथ अध्यक्ष शिव कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा साधना गुप्ता, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा पूजा सिंह, मंडल मंत्री अभय द्विवेदी, बूथ अध्यक्ष कौशल बाजपेई, डॉ. अंजनी मिश्रा, निर्मल श्रीवास्तव, हरीश कुमार, अखिलेश शुक्ला, किशोर लखानी, बीपी सिंह, बीएलओ आशीष तिवारी, बूथ अध्यक्ष विमला परमार, श्वेता सहाय, स्वाती श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, दिनेश कुमार तिवारी, भोला नाथ बाजपेई, अशोक कुमार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से शिविर और भी प्रभावी एवं सफल बना। साथ ही, सरोजनीनगर की पहचान बन चुकी ‘तारा शक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से सभी उपस्थितजनों को ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया जो सेवा और संवेदनशीलता का अद्भुत उदाहरण है।