Thursday , April 16 2026

संजय गांधी पीजीआई में अब 3 और 4 मार्च को रहेगा होली का अवकाश

-3 मार्च को ओपीडी में नये पंजीकरण नहीं होंगे लेकिन पहले से बुलाये गये मरीजों को देखा जायेगा

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा होली के पावन पर्व पर 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, इसके चलते संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में अब होली का अवकाश 3 एवं 4 मार्च को रहेगा। इनमें पूर्व निर्धारित 4 मार्च को पूर्ण अवकाश रहेगा जबकि 3 मार्च को ओ पी डी में नये पंजीकरण नहीं होंगे, ओ पी डी का सैम्पल कलेक्शन बंद रहेगा। प्रशासनिक भवन व शैक्षणिक ब्लाक बंद रहेगा।

संस्थान द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि 3 मार्च को जिन पुराने रोगियों को ओ पी डी परामर्श के लिए पहले से ही तारीख दी गयी है, उन्हे ओ पी डी में देखा जायेगा, जिन रोगियों की विभिन्न विभागों में जाँचों की तारीख है, उनकी जांचे भी होंगी तथा पूर्व निर्धारित ऑपरेशन भी यथावत होंगे, 24 घंटे लैब क्रियाशील रहेगी। आकस्मिक सेवाएं यथावत चलेंगी।