Tuesday , January 27 2026

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की समीक्षा

-प्रदेश भाजपा मुख्‍यालय में आयोजित हुई बैठक

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर गुरुवार 19 जनवरी को एक बैठक का आयोजन किया गया।

यह जानकारी देते हुए चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ भाजपा लखनऊ के संयोजक डॉ शाश्‍वत विद्याधर ने बताया कि भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित बैठक में भाजपा लखनऊ प्रभारी/एमएलसी प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, भाजपा अवध क्षेत्र महामंत्री त्र्यंबक तिवारी, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष/एमएलसी मुकेश शर्मा के साथ चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ भाजपा लखनऊ के संयोजक डॉ शाश्‍वत विद्याधर व महानगर पदाधिकारियों, व्यवस्था में नियुक्त कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल रहे।