Saturday , April 27 2024

कोविड काल के भर्ती कर्मियों का नियमित संविदा पर समायोजन का अनुरोध

-मार्च 2024 तक सेवा विस्तार के लिए आभार जताया संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश ने

योगेश उपाध्याय

सेहत टाइम्स
लखनऊ।
कोरोना काल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत रखे गए कोविड कर्मचारी का सेवा विस्तार 3 माह यानी 31 मार्च 2024 तक किया गया है। ऐसे कर्मियों की संख्या वर्तमान में लगभग 2200 है।

यह जानकारी देते हुए संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि किये गये इस सेवा विस्तार के लिए संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इसके साथ ही सरकार से आग्रह किया गया है कि इन कार्मिकों द्वारा कोविड जैसी महामारी में किए गए कार्यों को देखते हुए इनका समायोजन नियमित रूप से संविदा कर्मचारी के तौर पर किया जाए, इनमें आयुष चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन, एनएमएस, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टाफ नर्स समेत अन्य पदों पर कार्यरत कर्मी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.