Monday , March 23 2026

समर विहार कॉलोनी में सामूहिक होलिका दहन के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया रंगोत्सव

-पर्यावरण की सुरक्षा के लिए किया गया केवल गोबर के उपलों का ही प्रयोग

सेहत टाइम्स

लखनऊ। समर विहार कॉलोनी आलमबाग, लखनऊ में सभी धर्म के लोगों ने रविवार को सामूहिक होलिका दहन करके पुनः सर्व धर्म समभाव का परिचय देते हुए सोमवार को कॉलोनी के सेंट्रल पार्क मे उत्साहपूर्वक हर्बल रंगों से रंगोत्सव मनाया।

यह जानकारी देते हुए समर विहार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह ऐबट ने बताया कि इस बार भी होलिका दहन मे विगत वर्षों की भांति पर्यावरण की सुरक्षा के लिए केवल गोबर के उपलों का ही प्रयोग किया गया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लेकर कार्यक्रम में समा बांध दिया। कॉलोनी के निवासियों ने ठंडाई और मिठाई का स्वाद लेते एक दूसरे को बधाई दी।