Wednesday , April 24 2024

पिरामिड मेडिटेशन : सिरदर्द से लेकर कैंसर तक की बीमारियों का उपचार

-पहली मार्च से ऋषिकेश में आयोजित किया जा रहा विश्‍व आयुर्वेद सप्‍ताह  

देहरादून/लखनऊ।  अंतर्राष्‍ट्रीय योग सप्‍ताह के मौके पर 1 मार्च से ऋषिकेश में योग महोत्‍सव का आयो‍जन किया जा रहा है, इस महोत्‍सव में खास आकर्षण यहां तैयार किया जा रहा पिरामिड सेंटर है। यह पिरामिड सेंटर मिस्र में बने पिरामिडों की तर्ज पर बनाया गया है, इस पिरामिड सेंटर एक साथ 25 साधक मेडिटेशन कर सकते हैं। योग महोत्‍सव का उद्घाटन उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मेडिटेशन सेंटर को छह लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। पिरामिड में मेडिटेशन किस तरह किया जाना है इसकी जानकारीद आंध्र प्रदेश के आचार्य किशोर ओर दिल्‍ली के आचार्य रोशन देंगे। आचार्य किशोर का कहना है कि पिरामिड में मेडिटेशन करने की खासियत यह है कि इससे सिरदर्द से लेकर कैंसर तक की बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

बताया गया है कि सात दिनों तक गंगा किनारे चलने वाले इस महोत्सव में देश विदेश के योग से जुड़े लोग आयेंगे। आपको बता दें कि अतुल्य भारत और राज्य सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रत्येक साल इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

बताया जा रहा है कि 1 मार्च से शुरू होने वाले इस महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद योगी आदित्यनाथ शाम में होने वाली गंगा आरती में शामिल होंगे। उनके साथ उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, ग्रैंड मास्टर अक्षर सहित कई अन्‍य अतिथि भी मौजूद रहेंगे। ऋषिकेश में आयोजित यह 31वां योग महोत्सव है।