-केजीएमयू, पोषण धारा एसोसिएशन एवं आईएपीईएन लखनऊ चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई सीएमई

सेहत टाइम्स
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय केजीएमयू के मेडिसिन विभाग द्वारा पोषण धारा एसोसिएशन एवं आईएपीईएन लखनऊ चैप्टर के सहयोग से कार्डियो रीनल न्यूट्रिशन विषय पर आज 7 मई को एक सीएमई (CME) का सफल आयोजन किया गया। डॉ. सतेन्द्र सोनकर के मार्गदर्शन एवं सुपरविजन में आयोजित इस कार्यक्रम में “कार्डियो रीनल न्यूट्रिशन” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वीरेन्द्र आतम के साथ ही डॉ विश्वजीत सिंह ,डॉ. मेधावी गौतम, डॉ. के. के. सावलानी, डॉ. कौसर उस्मान, डॉ अभिलाष, डॉ नम्रता राय, डॉ गुलाब झा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्डियोलॉजी विभाग से डॉ. अभिषेक सिंह एवं डॉ. गौरव चौधरी ने कार्डियो रीनल न्यूट्रिशन एवं हृदय स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार, नमक एवं प्रोसेस्ड फूड का सीमित सेवन, पर्याप्त पानी पीना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ डायटीशियन मृदुल विभा एवं रिसर्च स्कॉलर डॉ. शैलवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस कार्यक्रम में लखनऊ के विभिन्न मेडिकल संस्थानों से अनेक चीफ एवं सीनियर डायटीशियनों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इनमें दीप्ति रावत, विद्या प्रिया, डॉ. रितु सिंह, प्रीति पांडे, डॉ इंदुजा दीक्षित, डॉ. शिल्पी त्रिपाठी, अर्चना सिन्हा, रीता आनंद, डॉ. निरुपमा एवं डॉ. रानू सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
कार्यक्रम के अंत में “रीनल न्यूट्रिशन” विषय पर एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्विज के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times