Tuesday , March 17 2026

केजीएमयू में प्रो एके त्रिपाठी डीन, फैकल्‍टी ऑफ मेडिसिन नियुक्‍त

-प्रो उमा सिंह हो रही हैं सेवानिवृत्‍त, 24 जून की अपरान्‍ह सम्‍भालेंगे कार्यभार

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। प्रो उमा सिंह के सेवानिवृत्ति के चलते क्‍लीनिकल हेमेटोलॉजी विभाग के विभागाध्‍यक्ष प्रो एके त्रिपाठी को डीन फैकल्‍टी ऑफ मेडिसिन नियुक्‍त किया गया है।

कुलपति ले ज डॉ बिपिन पुरी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रो त्रिपाठी की नियुक्ति आगामी 24 जून से 30 जून 2023 तक अथवा उनकी सेवा निवृत्ति की आयु 65 वर्ष जो पहले पूरा हो, तक के लिए की गयी है। प्रो त्रिपाठी डीन के रूप में अपना कार्यभार आगामी 24 जून को अपरान्‍ह सम्‍भालेंगे।  

आदेश में प्रो उमा सिंह से अनुरोध किया गया है कि वे डीन का कार्यभार प्रो त्रिपाठी को सौंपने और बिना बाधा के कार्य चलने के दृष्टिकोण से डीन के कार्य के बारे में प्रो त्रिपाठी को जानकारी देना सुनिश्चित कर लें।